फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिले की 82 समितियों पर सभापति व उप सभापति का हुआ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
-
विज्ञापन

फतेहपुर। जिले की 82 समितियों पर रविवार को सभापति और उप सभापति चुनाव को लेकर सुबह से गहमा-गहमी रही। हर समिति पर सुबह से चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं। दोपहर तक अधिकतर समितियों पर सभापति एवं उप सभापति का चुनाव संपन्न हो गए। विजेताओं को समर्थकों ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया।
साधन सहकारी समितियों पर चुनाव को लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थी। समितियों पर सभापति व उप सभापति के दावेदारों ने नामांकन के दिन से ही राजनीतिक गोटियां बैठा रखी थी।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति परसिद्धपुर में रविवार को चुनाव पर्वेक्षक व पुलिस बल की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ। ज्ञान सिंह को निर्विरोध सभापति चुना गया।
किसान सेवा सहकारी समिति रोहित किशोर उर्फ चिक्कू तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रदीप कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। जमरावां समिति में विजय प्रताप सिंह को सभापति, शैलेंद्र बहादुर सिंह उप सभापति निर्विरोध चुना गया। विजयीपुर साधन सहकारी समिति से कल्लू विश्वकर्मा को अध्यक्ष और आशा देवी को उप सभापति बनाया गया। अंजना भैरो साधन सहकारी समिति में अध्यक्ष पद के लिए उदय सिंह, लक्ष्मीनिया देवी ने नामांकन किया। लक्ष्मीनिया का पर्चा खारिज हो गया। उदय सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति हसवा में अध्यक्ष पद पर अजयराज सिंह निर्विरोध चुने गए। चक बरारी समिति में अभिषेक प्रताप सिंह व सेराजुद्दीन के नामांकन किया। अभिषेक ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मौहार किसान सेवा सहकारी समिति से राघवेन्द्र सिंह गौर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें