फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव साध्वी या प्रदेश का नहीं, यह देश व मोदी का है- नड्डा

Fri, 12 Apr 2019 12:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
central minister addressing rally - फोटो : central minister addressing rally
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि इस बार का चुनाव साध्वी निरंजन ज्योति या प्रदेश का नहीं है, यह देेश और मोदी का चुनाव है। अब लोगों को तय करना है कि वह देश के साथ हैं या मिलावट के साथ। अपने आधे घंटे के संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया।
विज्ञापन

भाजपा यूपी के लोकसभा प्रभारी होने के नाते स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा यहां पार्टी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति का नामांकन कराने आए थे। नहर कालोनी में हुई चुनावी जनसभा में उन्होंने अपने पूरे संबोधन का फोकस भाजपा के राष्ट्रवाद, मोदी के विकास एजेंडे पर केंद्रित रखा। संपूर्ण स्वच्छता, उज्ज्वला, पीएम आवास, शौचालय निर्माण व सबका साथ सबका विकास का बखान किया। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने का जज्बा और किसी में न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि मीडिया व्यंग करती है कि अच्छे दिन आने वाले हैं लेकिन मेरा कहना है अच्छे दिन आ गए हैं। देश बदलने वाला नहीं, बदल चुका है। अंत में उन्होंने जिले को मिले मेडिकल कालेज को मोदी की सोच और साध्वी की उपलब्धि बताया। सभा का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश वाजपेयी ने किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने अंत में सभी का आभार जताया। इस मौके पर विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी, विकास गुप्ता, कृष्णा पासवान, विक्रम सिंह, कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी, करण सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिला प्रभारी प्रकाश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य जयंत्री वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, कोआपरेटिव चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज शुक्ला, हमीरपुर प्रत्याशी पुष्पेंद्र 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें