फतेहपुर। प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत के खाली चार सीटों पर रविवार को मतदान हुआ। प्रशासन की चुस्त व्यवस्था के बीच में मतदान शांतिपूर्ण हुआ। बची हुई चार ग्राम पंचायतों की सरकार चुनने में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। कुल 59.86 प्रतिशत मतदान हुआ। महिलाओं, युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे दिन सुरक्षा बल मतदान वाले क्षेत्र में गश्त करते रहे।
मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। विजयीपुर ब्लाक के गढ़ा ग्राम पंचायत के सात मतदान केंद्र के 22 बूथों में मतदान शुरू हुआ। ऐरायां ब्लाक के ऐरायां मशायक ग्राम पंचायत में दो मतदान केंद्रों पर चार बूथ में वोट डाले गए। अमौली ब्लाक के शिवपुरी ग्राम पंचायत के एक मतदान केंद्र में तीन बूथ रहे। खजुआ ब्लाक के छह मतदान केंद्रों पर 12 बूथों में मतदाताओं ने वोट डाले।
शाम को छह बजे तक मतदान चला। इसके बाद पोलिंग पार्टियां ब्लाक मुख्यालय में पहुंच कर मतपेटियों को जमा किया। बता दें कि गढ़ा ग्राम पंचायत में 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ऐरायां मशायक में 11 प्रत्याशी, शिवपुरी में नौ और सिजौली में 10 प्रत्याशी प्रधान पद के चुनाव मैदान में हैं। कुल 25,431 मतदाता हैं और 15,222 मतदाताओं ने वोट डाले।
ब्लाक ग्राम पंचायत मतदाता मतदान प्रतिशत
अमौली शिवपुरी 1495 1178 78.59
खजुहा सिजौली 6599 4385 66.45
ऐराया ऐराया मशायक 4072 2573 63.19
विजयीपुर गढ़ा 1 5886 3032 51.51
विजयीपुर गढ़ा 2 7379 4054 59.86
............
कुल मतदाता 25431 कुल मतदान 15222