फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरुईहार की 12 घंटे व थरियांव उपकेंद्र की 16 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तेज हवा के साथ रात की रिमझिम बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बेरुईहार उपकेंद्र की 12 घंटे, तो थरियांव उपकेंद्र की 16 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। लोगों को सुबह से दोपहर तक बिजली और पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कुछ फीडरों की बिजली आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रविवार की रात को मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के झरोखों से हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गए। बेरुईहार उपकेंद्र के 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। रविवार की रात तीन बजे से उपकेंद्र से जुड़े कोतवाली रोड, ज्वालागंज, जीटी रोड, महारथी चौक, पीरनपुर मोहल्ले की बिजली बंद हो गई।
दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इस बीच जलापूर्ति भी बंद रही और लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। अवर अभियंता संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि राधानगर में लाइन में फाल्ट हो गया था। उसको सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई। वहीं थरियांव उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में रात को एक बजे फाल्ट हो गया।
विज्ञापन

इससे हसवा, मंडासराय, ब्रम्हनपुर और असोथर फीडर की बिजली बंद हो गई। उपकेंद्र के कर्मचारियों ने सुबह फाल्ट सही कराया, लेकिन फीडरों में फाल्ट की वजह से उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। केवल थरियांव कस्बा की आपूर्ति बहाल हुई। उपकेंद्र के कर्मचारी फाल्ट सही कराने में लगे रहे। एसडीओ जाहिद सिद्दीकी ने बताया कि फाल्ट सही करने में कर्मचारी लगे हैं। देर शाम तक सभी फीडरों की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें