फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था का चौथे दिन भी नहीं हुआ सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहरी क्षेत्र की बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था में चौथे दिन भी सुधार नहीं हो सका है। शुक्रवार को आठ से 10 घंटे बिजली कटौती हुई और भीषण गर्मी में बेहाल दिखे। कई मोहल्लों की जलापूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन

ट्रांसमिशन राधानगर से शहरी क्षेत्र के मुराइनटोला, आबूनगर और हरिहरगंज उपकेंद्र को आने वाली हाईटेंशन लाइन में सोमवार को फाल्ट हो गया था। रेलवे लाइन के पास लगे केबिल बक्से का फाल्ट चार दिन में नहीं सही हो सका है। शहर के आवास विकास, कलक्टरगंज, गढ़ीवा, वर्मा चौराहा, आईटीआई रोड, शादीपुर, पटेल नगर की बिजली 10 घंटे बाधित रही।
वहीं बेरुईहार उपकेंद्र में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने के कारण सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक बिजली बंद रही। इससे ज्वालागंज, पीरनपुर, शांति नगर, पक्का तालाब, चौक, महारथी, कटरा अब्दुलगनी मोहल्ले की बिजली बंद रही।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता रामसनेही ने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे लगे केबिल बक्से में फाल्ट होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही है। फाल्ट सही करा दिया गया है। बेरुईहार में पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था। जिसके कारण शहर के पूर्वी क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक आपूर्ति बंद रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें