फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आम के पेड़ से बुजुर्ग महिला का शव लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के आंवरखेड़ा गांव में शनिवार सुबह राधा (65) का शव आम के पेड़ से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजन ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राधा की शादी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुसवापुर निवासी रामआसरे के साथ हुई थी। पति की हत्या के बाद वह करीब 40 वर्षों से भाई बदलू के घर रह रही थीं। बदलू के अनुसार शनिवार सुबह करीब आठ बजे परिवार के लोग गन्ने के खेत में काम करने गए थे।
घर पर भतीजे राजकुमार की पत्नी वंदना मौजूद थीं। कुछ देर बाद राधा घर से निकल गईं। तलाश करने पर खेत की ओर आम के पेड़ से उनका शव लटका मिला।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूर पानी से भरा स्टील का डिब्बा और चप्पल भी पड़ी मिलीं। भतीजे राजकुमार ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


फंदे से लटका मिला महिला का शव

असोथर में महिला का शव कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के फंदे पर शव लटका मिला। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव निवासी भोला प्रसाद निषाद ने बताया कि पत्नी रानी देवी (50) दो पुत्रों की मौत के बाद से मानसिक तनाव में रहती थी। वह शनिवार सुबह जंगल गए थे। घर लौटने पर पत्नी को फंदे से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। बहू मायके में रहती है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें