फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। इलाज कराने मंझनपुर जा रही बुजुर्ग महिला की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर गांव निवासी रामशरण सिंह पत्नी विंदेश्वरी देवी (65) पुत्र पुनीत और बहू पूजा के साथ इलाज के लिए कौशाम्बी जिले के मंझनपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

परिवार फतेहपुर रेलवे स्टेशन से मेमो में सवार हुआ था। रामशरण सिंह ने बताया कि पत्नी उच्च रक्तचाप, मधुमेह और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। खागा के सतनरैनी स्टेशन के पास अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में वह अचेत हो गईं। इसके बाद खागा स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें