फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बुजुर्ग महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर से निकली बुजुर्ग महिला का शनिवार को शव गांव किनारे से मिला। उसके पास से जहरीला पदार्थ मिला। पुलिस जहरीला पदार्थ खाने से मौत होना मान रही है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हड़िया सलेमाबाद गांव निवासी शिवबली की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी शुक्रवार शाम घर से बिना बताए निकली थी। काफी समय बीतने पर घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।
ग्रामीणों ने गांव के बाहर शांति देवी का सुबह शव देखकर परिजन और पुलिस को सूचना दी। पति ने बताया कि पत्नी के पास जहरीला पदार्थ मिला है। उनका काफी दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें