फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कलह के चलते वृद्धा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
फाइल फोटो-09-भगमनिया। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जाफरगंज। कलह के चलते बृहस्पतिवार रात बुजुर्ग महिला ने साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन को शुक्रवार सुबह जागने पर घटना का पता चला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गहरुखेड़ा निवासी मुन्ना निषाद की पत्नी भगमनिया (60) बृहस्पतिवार रात बारिश के चलते परिवार के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे सोई थीं। मुन्ना ने बताया सुबह जागने पर देखा कि पत्नी चारपाई पर नहीं हैं। खोजबीन में छत पर बनी कोठरी के अंदर धन्नी में साड़ी के फंदे से लटकी मिलीं।
विज्ञापन

महिला बीमार रहती थीं। मुन्ना का आरोप है कि घरेलू बातों को लेकर पत्नी और बहू के बीच विवाद होता था। इसी वजह से पत्नी ने आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें