खागा। कोतवाली क्षेत्र के भखरना गांव में रविवार देर शाम बुजुर्ग का शव गांव के बाहर बाग में महुआ के पेड़ पर अंगौछे के फंदे से लटका मिला। भखरना गांव निवासी खेमचंद्र रैदास (65) रविवार शाम खेत की ओर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने आबादी से बाहर खैरा बाग में महुआ के पेड़ पर उनका शव लटका देखा। ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी। परिजन ने शव की पहचान की। कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच की। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।