फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। गाजीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। क्षेत्र के चूरयानी गांव निवासी ओमप्रकाश दिवाकर (65) मोपेड से बकेवर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। कोतवाल लान सिंह घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बहन अनीता और बहनोई सभाजीत क्षत्रपाल दिवाकर ने बताया कि ओमप्रकाश अविवाहित थे और संत स्वभाव के व्यक्ति थे। वह रोजाना पूजा-पाठ में लीन रहते थे। वह घर से किसी काम से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें