फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बकरी को बचाने में बुजुर्ग की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-41-इद्दू। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के सुदेशरा गांव में खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग और बकरी की मौत हो गई। परिजन ने खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुदेशरा गांव निवासी इद्दू (70) शुक्रवार शाम करीब छह बजे बकरी चराकर घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे स्थित एक खेत के चारों ओर सुरक्षा के लिए लगाए गए तार में करंट दौड़ रहा था। घास चरते समय बकरी करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने के लिए इद्दू दौड़कर पहुंचे और बकरी को हटाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गए।
हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बकरी और बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। वृद्ध का पुत्र इम्तियाज अहमद मुंबई में रहता है। पुलिस ने मामले की जांच की। परिजन ने खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें