फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत

Fri, 01 Mar 2024 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। दाह संस्कार के दौरान मधुमक्खियां भड़क गईं। मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले में अन्य लोग भी घायल हुए। ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव में बीना श्रीवास्तव (40) की मौत हो गई। परिजन दाह संस्कार के लिए शव को गांव के पास बगीचे में ले गए। दाह संस्कार से पूर्व ही मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले से अजमतपुर गांव के राजकुमार श्रीवास्तव (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वास्थ्य केंद्र में बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा गांव के शिवकरण प्रजापति (38), जब्बर सविता (40) शिवदास (55) भी घायल हो गए जिनको एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। महिला के शव का अंतिम संस्कार भी हो पाया। (संवाद)
विज्ञापन

हादसे में बाल-बाल बचे पुलिस कर्मी

असोथर। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के एस्कॉर्ट वाहन पर थरियांव रोड पर पिकप ने टक्कर मार दिया। एस्कॉर्ट वाहन का दाहिने तरफ का पहिया टूट कर निकल गया। एस्कॉर्ट चालक धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र वर्मा, तीन सिपाही एक दरोगा वाहन में थे। सभी बाल बाल बचे। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने बताया पिकप कब्जे में ले ली गई है और चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें