फतेहपुर/हसवा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। साथ ही पांच लोग घायल हो गए।
थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा पीएनसी प्लांट के पास शनिवार भोर बुजुर्ग की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग की उम्र करीब 60 वर्ष है। वह सफेद कुर्ता, पायजामा पहने था। ग्रामीणों के जरिये शव की शिनाख्त कराई जा रही है।
सदर कोतवाली के कजियाना मोहल्ला निवासी अशोक वर्मा उर्फ टीटू बाइक से नउवाबाग किसी काम से जा रहा था। आबूनगर डाक बंगले के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक से गिरकर घायल हो गया।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के रूना गांव निवासी सूरज गांव के सोहन के साथ बाइक से खागा जा हा था। थरियांव कस्बे में सामने से आ रही बाइक टकराने से दोनों घायल हो गया। असोथर थाना क्षेत्र के करोलिया का डेरा मजरे पुरबुजुर्ग गांव निवासी गुलाब निषाद ई-रिक्शा में बैठकर कस्बा जा रहा था।
गांव के मोड़ पर ई-रिक्शा पलटने में दबकर घायल हो गया। सदर कोतवाली श्याम बाबू शनिवार सुबह पैदल किसी काम से जा रहा था। पुरानी तहसील के पास बाइक सवार की टक्कर से घायल हो गया।