स्पार्किंग के कारण छप्पर में लगी आग
- फोटो : FATEHPUR
किशनपुर(फतेहपुर)। एलटी लाइन में शनिवार देर शाम स्पार्किंग से चितनपुर गांव के तीन घरों में आग लग गई। छप्परों से लपट निकलने लगी तो ग्रामीण पानी लेकर दौड़ पड़े। किसी तरह से आग बुझाई गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
किशनपुर थानाक्षेत्र के चितनपुर मजरे गढ़ा गांव निवासी मनोहर रैदास के घर के बाहर पड़े छप्पर में रात आठ बजे बिजली के खंभे पर स्पार्किंग के कारण आग लग गई। लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग बुझती इससे पहले ही लपटों ने पड़ोसी फूलचंद्र अग्रहरि व सूरजबली के घर के छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। उपकेंद्र में फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। इस दौरान तीनों परिवार की गृहस्थी जल गई। थानाध्यक्ष पंधारी सरोज ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई है। पुलिस मौके पर पहुंची है। जेई पंकज प्रकाश ने बताया कि स्पार्किंग के कारण आग लगी थी।