फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो पक्षों के बीच बवाल में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। पक्षों से दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। बवाल बढ़ने की सूचना पर कई थानों पुलिस पहुंची। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर गालीगलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

एक पक्ष के समर सिंह की पत्नी अभिलाषा ने बताया कि बेटे सरोज सिंह सूर्यवंशी ने तीन जनवरी को गांव की ही एक दूसरी बिरादरी की युवती से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद लड़की अपने मां-बाप के साथ रहने लगी थी। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में फैसला हुआ कि कोर्ट मैरिज करने वाले दोनों गांव में नहीं रहेंगे। दोनों गांव छोड़कर दो दिन पहले चले गए थे। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच बवाल हो गया। एक-दूसरे को घर में घुसकर पीटा। लाठी-डंडे से हमला और पथराव किया। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। अभिलाषा की तहरीर पर अमन उत्तम, भगत, जयकरन, बाबुल पत्नी मुक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। हमले में अभिलाषा और मुन्नी देवी पत्नी फूलचंद्र, सत्येंद्र को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। दूसरे पक्ष के भी लोग घायल हैं। दूसरे पक्ष ने बताया कि समर सिंह पक्ष ने घर में घुसकर हमला किया है। उनके पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में पुलिस बल एहतियात के तौर पर लगाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें