फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नउवाबाग तिराहे पर शॉर्ट कट के चक्कर में लगता जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बांदा-रायबरेली हाईवे पर नउवाबाग में हर रात जाम लगता है। जाम लगने के बाद सैकड़ों वाहन रोड पर खड़े हो जाते हैं। जाम के पीछे बड़ी समस्या बेतरतीब तरीके से ट्रकों का मुड़ना है। इससे स्थानीय लोगों को तेज हार्न और आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

शाम से ही जेल रोड से बड़ी संख्या में ट्रकों का आवागमन शुरू हो जाता है। ट्रकों को नउवाबाग से फतेहपुर एनएच टू पर जाने के लिए बाएं ओर मुड़ना चाहिए। लेकिन दो किलोमीटर के घुमाव से बचने के लिए ट्रक चालक शार्टकट अपनाते हैं। वे नउवाबाग से सीधे दाहिनी ओर मुड़कर एनएच की ओर बढ़ते हैं। उल्टे रास्ते में जाने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। ये समस्या हर रोज की है। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

लोगों ने बयां की समस्या
सुशील कुमार गड़रियनपुरवा निवासी सुशील कुमार का कहना है कि ये समस्या हर रोज की है। ट्रकों की आवाज के बीच पूरी रात कटती है। कई बार गाली गलौज भी होती है। ये बहुत पीड़ादायक है। अधिकारी भी नहीं सुनते हैं।
विज्ञापन



तांबेश्वर नगर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि रात में जेल रोड से नउवाबाग तक ट्रक की लाइन लगी रहती है। यहां से रात में निकलना मुश्किल हो जाता है। घर की दूरी महज एक किलोमीटर की है, लेकिन सफर तय करने में कभी-कभी आधा घंटा तक लग जाता है।

नई तहसील निवासी नितिन मिश्रा ने बताया कि एक साथ ट्रकों का निकलने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। शहर के भीतर ऐसी गतिविधियों पर अधिकारी भी अंकुश नहीं लगाते हैं। इसके चलते कई बार हादसे तक हो चुके हैं।


नई तहसील निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि ओवरलोड ट्रकों पर निगरानी की जाती है। इसके बाद भी शहर के भीतर से ट्रक निकलते हैं। ये लंबा जाम लगा देते हैं। जेल रोड से नउवाबाग पूरी तरह से ट्रकों के जाम से पटा रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें