फर्रुखाबाद। जनपद में आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और चार सहायिकाओं की सेवा समाप्त की जाएगी। 14 नवंबर को जिलाधिकारी के सामने उन्हें अपना पक्ष रखने का अंतिम मौका दिया गया है।
जनपद में काम न करने और विभिन्न कारणों से इस्तीफा देने के चले आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व चार सहायिकाओं की सेवा समाप्त की जाएगी। इसमें इस्तीफा देने वालों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा देवी, ममता देवी, सहायिका ममता देवी व सिया देवी शामिल हैं जबकि कार्य न करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि यादव, उपासना देवी, ऊषा देवी, हीराश्री, निशा, आशा पाल व सहायिका कल्पना देवी, साधना देवी की सेवा समाप्त की जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 14 नवंबर को जिलाधिकारी कार्यालय में सुबह 11 बजे कार्यकर्ता व सहायिका अपना पक्ष रख सकती हैं। निर्धारित समय पर न पहुंचने वालों की भी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।