डीआईओएस कार्यालय में आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। संकठा प्रसाद इंटर कॉलेज मवई गनेशपुर के शिक्षकों ने प्रबंध कमेटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने डीआईओएस कार्यालय में आमरण अनशन शुरू कर दिया।
शिक्षकों का कहना है कि पूर्व निर्धारित शिक्षकों का मानदेय का भुगतान कराया जाए। प्रधानाचार्य के सभी अधिकार वापस कराए जाएं। प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने प्रशासनिक, वित्तीय सभी अभिलेख अलमारी में ताले के अंदर बंद कर लिया है। प्रबंधक ने अयोग्य लोगों को मनमाने तरीके से शिक्षक बना दिया है, जबकि विद्यालय में कोई भी पद रिक्त नहीं है। प्रबंधक शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। पुराना उपस्थित रजिस्टर गायब कर नए रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर सुरेश सिंह, प्रेम सिंह, राजकिशोर द्विवेदी, छेदालाल तिवारी, लक्ष्मीशंकर, रामशरण, कमलेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार वर्मा, रामकरन सिंह, राजेंद्र सिंह, भवानी प्रसाद, रामोहन सिंह, मंजनू, नीरज किशोर, राकेश मौजूद रहे।