फतेहपुर। ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में विकास कार्यों के लिए शासन ने बजट का पिटारा खोल दिया है। राज्य वित्त आयोग के जारी बजट से पुरानी योजनाओं में हुए कार्यों की मरम्मत कराने और नए निर्माण कार्य कराने कराए जाएंगे।
डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि राज्य वित्त आयोग की धनराशि से ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में हैंडपंपों के रिबोर, सड़क मरम्मत, पंचायत भवनों का रंग-रोगन, नई सड़क, खड़ंजा और नालियों का निर्माण करा सकते हैं। सभी पंचायतों के खातों में ऑनलाइन व्यवस्था के तहत धनराशि पहुंचा दी गई है।
इस तरह मिला बजट (रुपये में)
विकास खंड - ग्राम पंचायत - क्षेत्र पंचायत
ऐरायां - 13563746 - 2973145
अमौली - 11744460 - 2574359
असोथर - 11176361 - 2449835
बहुआ - 13049743 - 2860475
भिटौरा - 15663031 - 3433299
देवमई - 9778757 - 2143482
धाता - 13808098 - 3026707
हसवा - 15282148 - 3349814
हथगाम - 14187012 - 3109761
खजुहा - 13484346 - 2955737
मलवां - 16309608 - 3575028
तेलियानी - 11190070 - 2452839
विजयीपुर - 14323304 - 3139635
कुल - 173560684 - 38044116