प्राईमरी चंदापुर में झाड़ू लगाते बच्चे। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
विजयीपुर। प्राथमिक स्कूल चंदापुर में पढ़ने वाले बच्चों से स्कूल में झाड़ू लगवाई जाती है।
अध्यापक सफाई कर्मी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। मंगलवार को एक बच्चे के अभिभावक स्कूल पहुंचे तो बच्चों को झाड़्ू लगाते देखा। अभिभावक ने शिक्षक से बात की तो वह नाराज होने लगे। इसी दौरान एक दूसरे व्यक्ति ने बच्चों का झाड़ू लगाता वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है। वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की जाएगी।