फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः सपा नेता के बेटे, साले समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक ने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम मोहल्ले के रहने वाले सपा नेता के साले बलराम उसके घर के सामने लघुशंका कर रहे थे।
विज्ञापन

किरायेदार महिला ने सामने गेट होने की वजह से उसे मना किया। तभी बलराम और सपा नेता का पुत्र सत्यम अपने एक साथी धर्मेंद्र के साथ आए। गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर उनकी पत्नी बाहर आई तो तीनों ने घर में घुसकर मारपीट की और पत्नी से छेड़खानी की। बीच-बचाव करने आए पुत्र को भी पीटा। पुलिस ने महिला, उसके घायल बेटे, पति का मेडिकल परीक्षण कराया।
सपा नेता के पुत्र, साले व धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी से शिकायत की है। प्रभारी कोतवाल आनंद कुमार पाठक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें