फतेहपुर। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैय्या विश्वविद्याल प्रयागराज से संबद्ध महाविद्यालयों में वार्षिक परीक्षा प्रारंभ हो गईं। पहले दिन गुुरुवार को बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष की दो पालियों में परीक्षा हुईं।
जिले में प्रयागराज विश्वविद्यालय से संबद्ध 79 महाविद्यालयों में बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा प्रारंभ हुईं। पहली पाली में प्राचीन इतिहास और तीसरी पाली में राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा हुईं। दूसरी पाली खाली रही। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सभी महाविद्यालयों में स्वकेंद्र की व्यवस्था है। सभी परीक्षार्थी अपने ही विद्यालयों में परीक्षा दे रहे हैं।
बीएससी और एमए की परीक्षा 20 जुलाई से प्रारंभ होंगी। नोडल प्रधानाचार्य भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य अपर्णा मिश्रा ने बताया कि सभी महाविद्यालयों में शांति पूर्ण तरीके से पहले दिन की परीक्षा संपन्न हुई है।