फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों की 30 जून तक चयन प्रक्रिया होगी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आवासीय सुविधा के साथ मुफ्त पढ़ाने के लिए 50 अनुसूचित जाति के मेधावियों की चयन प्रक्रिया 30 जून तक पूरी कर ली जाएगी। चयनित मेधावियों में 30 प्रतिशत छात्राएं शामिल होंगी। आवेदन फार्म जमा करने के लिए डीएम ने तहसीलवार तीन संकलन केंद्र बनाए हैं। उधर, सोमवार को तीनों संकलन केंद्र प्रभारियों की डीआईओएस के साथ कार्यालय में बैठक होगी। बैठक में परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे ने अनुसूचित जाति के मेधावियों की चयन प्रक्रिया से लेकर प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया। इस योजना में चयनित 23 बच्चों को कक्षा नौ और 27 बच्चों को कक्षा 11वीं में दाखिला कराया जाएगा। आवेदन के लिए तीन संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सदर तहसील क्षेत्र में राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर, खागा में सुखदेव इंटर कालेज, बिंदकी में दयानंद इंटर कालेज शामिल हैं।
डीएम ने परीक्षा केंद्रों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत परीक्षार्थियों के बैठने में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रैनर की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। कक्षा नौ में प्रवेश पाने वाले मेधावियों को इंटरमीडिएट तक इस योजना का लाभ मिलता रहेगा। हाईस्कूल के मेधावी को सालाना 75000 और इंटरमीडिएट के मेधावी को 125000 की धनराशि का भुगतान सीधे स्कूल को नीति आयोग करेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही परीक्षा तिथि घोषित होगी। क्योंकि हर हालत में 30 जून तक बच्चों का चयन किया जाना है। परीक्षा के बाद जिला स्तर पर गठित मूल्यांकन समिति पारदर्शी तरीके से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेगी। प्रवेश कराने के लिए 31 जुलाई तक की समय सीमा तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें