फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सीट के लिए 294 ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। नवोदय विद्यालय की शनिवार प्रवेश परीक्षा हुई। कक्षा नौ की छह सीटों के लिए हुए इम्तिहान में 294 प्रतिभागी बच्चे शामिल हुए। जिन्हें कड़ी चौकसी के बीच सवाल के जवाब देने पड़े। विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता बरकरार रखकर प्रक्रिया अंजाम दिए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के सरकंडी में संचालित नवोदय विद्यालय की यह परीक्षा सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक चली। इसके लिए 386 आवेदन किए थे। इस लिहाज से 92 ने परीक्षा नहीं दी। ढाई घंटे की इस परीक्षा ने अभिभावकों को भी बेचैन रखा। जो कैंपस के बाहर अपने बच्चों के भविष्य के बारे में एक दूसरे से बात करते सुने गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके पांडे ने बताया कि छह सीट के लिए यह प्रवेश परीक्षा कराई गई है। परिणाम के बाद प्रवेश की प्रक्रिया में हिस्सा लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें