फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू, जारी हो रहे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज सिविल लाइन में विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई, जबकि कई अन्य विद्यालयों ने परीक्षा के कार्यक्रम घोषित किए हैं। स्कूल संचालक गंगा राम सिंह ने बताया कि 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उदय प्रभात ने बताया कि व्यक्तिगत एवं संस्थागत इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा कार्यक्रम घोषित हो गया है। 10 जनवरी को रसायन विज्ञान, 11 जनवरी को शारीरिक शिक्षा और 13 जनवरी को भौतिक विज्ञान की कालेज में सुबह नौ बजे से प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। सरला देवी श्रीराम इंटर कालेज थरियांव में इंटरमीडिएट की भूगोल और रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा आठ और नौ जनवरी को होगी, जबकि भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 12 और 13 जनवरी को सुबह नौ बजे से होगी।
राम जानकी इंटर कालेज नौबस्ता मंडा सरायं में रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा छह, सात जनवरी को होगी। भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा आठ, नौ जनवरी, भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 और 11 जनवरी को सुबह नौ बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें