फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदमताल के बाद सुर ताल की गूंज

Sat, 28 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जॉन स्कूल में शुक्रवार को कदमताल के साथ सुर ताल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुरताल में रेड हाउस की अल्तनश व कदमताल में डेविड ने बाजी मारी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बिशप स्वामी राफी मंजली व विशिष्ट अतिथि सेंट जोजेफ इलाहाबाद के प्रधानाचार्य फादर रौल्फी डिसूजा रहे। बच्चों ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके बाद विश्व शांति का संदेश देते हुए स्वागत नृत्य के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का फीता काटकर नवनिर्मित बास्केटबाल कोर्ट शुभारंभ किया गया। इसके बाद बच्चों ने मास पीटी, फ्लोरल पीटी, डंबल पीटी प्रस्तुत की।
विज्ञापन


इसके बाद विभिन्न दौड़ों की प्रतियोगिताएं हुई। बच्चों ने कदम ताल मिलाकर पिरामिड तैयार किया।

जिसे देखकर अभिभावक दंग रह गए। वार्षिक प्रतियोगिताओं के आधार रेड हाउस प्रथम, यलो हाउस द्वितीय तथा ब्लू हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया।

मैनेजर फादर टाइटस लोबो एवं प्रधानाचार्य सिस्टर मार्था ने आगंतुकों का आभार जता बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें