फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लो वोल्टेज व बिजली कटौती से हलकान, अधिकारियों के पास पहुंचे जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। नगर पंचायत में इन दिनों लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती की समस्या ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। इस समस्या को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन ने अपने बोर्ड के सभासदों के साथ एसडीएम व अधीक्षण अभियंता से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में खखरेरू प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी एसडीएम व अधीक्षण अभियंता के चार्ज पर मौजूद एक्सईएन प्रथम रत्नेश जायसवाल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि कनपुरवा स्थित बिजली उपकेंद्र की हालत खराब है। यहां 132 केवी पावर हाउस से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। बिजली आपूर्ति के दौरान भी लो वोल्टेज की समस्या रहती है। इससे कूलर, पंखे तक नहीं चल पाते। चार दिनों से लगातार बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। नगर में पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। चेयरमैन ज्ञान चंद्र केसरवानी व सभासदों ने बताया कि खासतौर पर महिलाएं और छोटे बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। गर्मी में रात के समय बिजली कटौती से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेताया कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो नगरवासियों के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन के साथ सभासद सुनील चौधरी, धर्मेंद्र सोनकर, मंजीत पासवान, रामविकास, सुनील पासवान समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें