फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतपा में तप रही धरती, मानव के साथ पशु पक्षी बेहाल

Fri, 29 May 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य देव आग उगल रहे हैं वहीं प्रचंड गर्मी में हर तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है। इन दिनों नौतपा चलने से भीषण गर्मी पड़ रही है। आचार्यों की माने तो नौतपा के बाद मौसम में कुछ सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

22 मई को आद्रा नक्षत्र लगने से नौतपा प्रारंभ हो गए थे। इसके बाद लगातार आसमान से बरस रही आग हर किसी को झुलसा रही है। 30 मई को चित्रा नक्षत्र लगने से नौतपा समाप्त होंगे। आचार्य पंडित केके पांडेय और आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी ने बताया कि नौतपा में दिन बहुत गर्म रहते हैं जिससे मानव ही नहीं पशु पक्षी भी बेहाल है। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली रही। पारा अधिकतम 43 डिग्री पहुंच जाने से हर किसी का हाल बेहाल रहा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्क ा दुक्का लोग ही नजर आए। प्रचंड गर्मी में बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। आलम यह रहा कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में यात्रियों का बुराहाल रहा। पानी की समुचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को खरीदकर पानी पीना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें