फोटो-18- ज्वालागंज बस स्टॉप की गैलरी में खड़े ई-रिक्शा। संवाद
फोटो-19-यात्रियों को लेने के लिए बस स्टाॅप के बाहर खड़ी बसें। संवाद
स्टैंड पर बसों को पार्किंग के लिए नहीं मिलती जगह, यात्री होते परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। ज्वालागंज बस स्टैंड पर ई-रिक्शों का कब्जा है। हाल यह है कि यहां जगह न मिलने से रोडवेज बसें जीटी रोड पर खड़ी होती हैं। इससे लोगों को बस पकड़ने के लिए जीटी रोड तक जाना पड़ता है। लगातार शिकायतों के बाद भी प्रशासनिक कार्रवाई सिफर है।
ज्वालागंज बस स्टैंड से प्रतिदिन 100 से अधिक बसें अलग-अलग रूटों पर संचालित होती हैं। यहां बसों के खड़े होने का स्थान निश्चित है। अपने निर्धारित समय पर चलने वाली बस टिकट काउंटर के सामने लग जाती है, लेकिन कई महीनों से इस जगह पर ई-रिक्शा चालक जमे रहते हैं। सवारियों को बैठाने की होड़ में कई बार चालक ई-रिक्शा आड़ा-तिरछा लगा देते हैं। इससे स्टैंड के भीतर जाम लगता है और सवारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
कई बार ई-रिक्शा चालक आपस में लड़कर सवारियों से बदतमीजी तक कर देते हैं। उनकी दबंगई से परेशान यात्री बस स्टैंड न जाकर जीटी रोड तक जाते हैं।
बयान
बस स्टैंड पर सभी रूटों की बसों की पार्किंग के लिए स्थान तय है। कुछ महीनों से ई-रिक्शा चालक बस की पार्किंग वाली जगह पर खड़े होकर समस्या पैदा कर रहे हैं। जल्द निरीक्षण करके कार्रवाई की जाएगी। -विपिन कुमार अग्रवाल, एआरएम, फतेहपुर