फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गड्ढे में ई-रिक्शा पलटा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। विजयीपुर चौराहे पर रविवार दोपहर जलभराव और सड़क पर बने गड्ढों के कारण एक ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन




चौराहे पर नाली का निर्माण न होने से बरसात का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। पानी भरने से सड़क में गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। रविवार को भी ई-रिक्शा पानी से ढके एक गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित होकर पलट गया।





चौराहे के व्यापारियों ने बताया कि जलभराव, कीचड़ और गड्ढों की यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। लोकेंद्र, बाबू, शुभम, सर्वेश, नूरुल, आशीष और विपिन सहित कई व्यापारियों ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। संबंधित विभाग द्वारा अब तक जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर अरविंद कुमार ने कहा कि लगातार बारिश के कारण सड़क पर पानी भर जाता है और समस्या का जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें