फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से ई-रिक्शा दो टुकड़े, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में मंगलवार शाम तेज रफ्तार लोडर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक जाफरगंज थाना क्षेत्र के सहिमलपुर गांव निवासी राकेश कुमार (65), कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के चंदापुर निवासी राजेश (40), उनकी पत्नी सियाकांति (35), डेढ़ वर्षीय पुत्री राखी, ललौली थाना क्षेत्र के कोडार निवासी रामजानकी (40) और उनका 13 वर्षीय पुत्र लवकुश घायल हो गए।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल राजेश ने बताया कि वह अपने ससुराल शिवपुरी से परिवार और रिश्तेदारों के साथ ई-रिक्शा से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। कोतवाल दुर्गेश प्रसाद ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें