फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश तस्करों ने पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। ट्रक में गोवंश को ठूंसकर भरने के बाद जा रहे चालक ने बैरिकेडिंग करने पर ट्रक को पुलिस पर ही चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि होमगार्ड और सिपाहियों ने भागकर अपने को सुरक्षित किया। इसके बाद घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया गया। हालांकि चालक व ट्रक सवार पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। ट्रक में करीब 24 गोवंश थे।
विज्ञापन

हाईवे पर गोवंश तस्करी का सिलसिला जारी है। गुरुवार की भोर में थाने के उपनिरीक्षक रितेश कुमार राय को सूचना मिली कि एक ट्रक में गोवंश को ठूंसकर भरा गया है और वह ट्रक थाने के करीब से गुजरने वाला है। उपनिरीक्षक ने थाने के करीब पचास मीटर दूर सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर ट्रक को रोकना चाहा। केवल एक बैरिकेडिंग होने की वजह से भागने के लिए चालक ने ट्रक की स्टेयरिंग उसी ओर काट दी जिस ओर से होमगार्ड और सिपाही घेरा लगाए रोक रहे थे। सूझबूझ से होमगार्ड और सिपाहियों ने भागकर अपने को सुरक्षित किया। ट्रक जहानाबाद रोड से चौडगरा की तरफ जा रहा था। जौनपुर के नंबर वाले इस ट्रक को पुलिस टीम ने घेरकर पास ही पकड़ लिया। हालांकि चालक बीच सड़क में ट्रक को छोड़कर पैदल भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गोवंश को कुछ लोगों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें