फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डंपर रेलिंग तोड़कर यमुना नदी की ओर लटका,12 घंटे जाम

Mon, 04 Mar 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -02- पुल पर लटक रहे डंपर को निकालती क्रेन
विज्ञापन

फोटो-03- हादसे के बाद वाहनों का लगा जाम

यमुना पुल के दोनों ओर वाहनों का जाम लगा, ओवरटेक करने में हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। तेज रफ्तार डंपर शनिवार रात रेलिंग तोड़कर यमुना नदी पुल पर लटक गया। पुल के दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को ललौली के रास्ते से बांदा की ओर निकाले। इसके बाद भी वाहनों की कतार लगी रही। क्रेन से सुबह डंपर पुल से हटाया जा सका।
असोथर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी चालक सोनू मौरंग लोड करने बांदा जा रहा था। ललौली थाना क्षेत्र के दतौली यमुना पुल में रात नौ बजे पहुंचा था। इस दौरान वह ट्रक को ओवरटेक करने लगा, तभी डंपर रेलिंग तोड़कर नदी की ओर लटक गया। हादसा देखकर पुल पर वाहन चालकों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मदद से डंपर में फंसे चालक को बाहर निकाला जा सका। मौका देखकर वह भाग निकला। उधर, कुछ ही देर में एक छोर पर जमेनी गांव व दूसरी तरफ बांदा सीमा पर जाम लगा। दोनों तरफ करीब छह किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी। दो क्रेन की लगाकर रविवार सुबह डंपर को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें