फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Mon, 04 Mar 2024 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

- महिला की आठ माह पहले हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर।
दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से
निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव मछरिया गांव के राजकरन सिंह की
पुत्री रंजना सिंह की शादी 22 जून 2023 को सदर कोतवाली के गौतमनगर निवासी
संयम सिंह के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से पति, ससुर
योगेश सिंह, सास संज्ञा देवी, जेठ मनोज सिंह,ननद दीपिका दहेज में कार की
मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करते। पति कौशांबी जिले में
प्राइवेट नौकरी करते हैं। उसके साथ ससुर अभद्रता करता है। विरोध करने पर
ससुरालियों ने लात घूसों से इतना पीटा कि उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर
मायके पक्ष के लोग घर आए। उन लोगों से भी अभद्रता की। उसे मायके वालों के
साथ घर से निकाल दिया। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच
ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें