फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दहेज न मिलने पर महिला को पिता समेत ससुराल से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। त्योहार पर विदाई कराने पहुंचे पिता के साथ महिला को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी नरेश पासवान की पुत्री मोनी की शादी पांच मई 2025 को असोथर थाना क्षेत्र के पटैतापुर गांव निवासी रामऔतार के पुत्र कमलेश से हुई थी। मोनी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में एक प्लॉट और 50 हजार रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता रहा।
पीड़िता का कहना है कि 10 जनवरी को त्योहार पर पिता उसे विदा कराने ससुराल पहुंचे थे। यहां पति कमलेश, ससुर रामऔतार, सास कुसमा, जेठ राजू व लवकुश, देवर श्याम बाबू और धनकेश ने दोबारा दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर पिता और उसे लाठी-डंडों से पीटकर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें