फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: केबल फाल्ट होने से नौ घंटे चार हजार घरों में बिजली रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के हरिहरगंज उपकेंद्र की केबल फुंकने से कलक्टरगंज क्षेत्र में करीब चार हजार घरों में आपूर्ति बंद रही। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बिलबिला गए।
विज्ञापन

हरिहरगंज उपकेंद्र को जोड़ने वाली अंडरग्राउंड केबल में रविवार की भोर तीन बजे फाल्ट हो गया। जिससे उपकेंद्र क्षेत्र के करीब चार हजार उपभोक्ताओं के घरों में आपूर्ति बंद हो गई।
रविवार की दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। सुबह बिजली न होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। जेई अरुण मिश्रा ने बताया कि पटेल नगर चौराहे पर अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट के कारण उपकेंद्र बंद हो गया था, जिससे आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट ठीक करने में दोपहर 12 बज गए। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें