फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रोडवेज बस स्टॉप पर यात्रियों को मिलने लगा ठंडा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ज्वालागंज रोडवेज बस स्टॉप में आखिर यात्रियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था हो गई। अमर उजाला के मुद्दा उठाने के बाद परिवहन निगम ने टंकी सही करा दिया, जिससे बस स्टॉप में आने वाले यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यात्रियों को पीने के पानी लिए प्रतिक्षालय के पास एक टंकी और वाटर कूलर लगा है। करीब तीन-चार दिन से आरओ वाटर से पानी नहीं निकल रहा था। इस पर अमर उजाला ने सात जून के अंक में बस स्टॉप में पेयजल समस्या की खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान लते हुए परिवहन विभाग हरकत में आया और वाटर कूलर में पानी की सप्लाई के लिए लगी टंकी दुरुस्त करा दिया। इससे अब यात्रियों को ठंडा पानी मिलना शुरू हो गया है, जिससे यात्रियों को राहत मिली है।
एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि टंकी का लीकेज सुधार दिया गया है। यात्रियों को अब ठंडा पानी मिलने लगा है। साथ में ही बस स्टॉप के अन्य पेयजल स्रोतों भी दुरुस्त कराए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें