फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शराब के नशे में बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
= कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पांडेपुर सिकरोढ़ी गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पांडेपुर सिकरोढ़ी गांव में शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। घायल पिता ने भागकर जान बचाई और पूरी रात गांव के तालाब किनारे छिपकर गुजारी। मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर आरोपी पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है।
पीड़ित नंदकिशोर ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे वह घर लौटे थे। दरवाजे के सामने मैदान में बबूल के कांटे बिखरे थे। इसका विरोध करने पर दरवाजे पर बैठे बेटे हरिशंकर उर्फ लल्लू ने शराब के नशे में गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हरिशंकर ने पास में रखी कुल्हाड़ी और डंडे से पिता पर हमला कर दिया। हमले में नंदकिशोर के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई। लहूलुहान हालत में वह जान बचाकर घर से बाहर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदकिशोर के अनुसार, हमले के बाद उन्होंने 112 नंबर पर कई बार फोन किया। आरोप है कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई किए बिना लौट गई। इसके बाद उन्होंने पूरी रात तालाब किनारे छिपकर गुजारी। पीड़ित का कहना है कि उन्हें अपने ही घर जाने में जान-माल का खतरा है। हाल ही में बहू ने भी फोन कर सावधान रहने की चेतावनी दी थी। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें