फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नशेबाज ने बुजुर्ग को कुल्हाड़ी मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। कुल्हाड़ी से हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। डीएम के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल के मजरे धनुवन डेरा गांव निवासी बच्चीलाल निषाद (65) अपने नए घर की ओर जा रहा था। बच्चीलाल ने बताया कि रास्ते में गांव का गुलाब निषाद नशे में उसे गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके सिर में कुल्हाड़ी से हमला किया। ग्रामीणों के आने पर गुलाब भाग निकला।
बेटा बलदेव घायल अवस्था में ललौली थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। वह डीएम कार्यालय पहुंचा। इसके बाद ललौली पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी गुलाब पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मामूली विवाद में महिला को पीटा
असोथर। थाना क्षेत्र के बेरूई गांव के सगीर अली की पत्नी नसरीन बानो ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह दरवाजे पर बैठी थी। गांव की साइना पत्नी इमरान अली उसे गाली गलौज देने लगी। वह साइना के घर शिकायत लेकर पहुंची। जहां साइना और अंसार ने गाली गलौज कर उसे चप्पल से पीटा। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने बताया पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें