फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नहाते समय तालाब में डूबकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। साथियों के साथ तालाब में नहाते समय बच्चे की डूबकर मौत हो गई। चरवाहों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी सुशील यादव किसान हैं। उनका छोटा बेटा शिवा (7) कक्षा एक का छात्र था। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। करीब दोपहर तीन बजे शिवा साथियों संग जंगल घूमने गया था। जहां तालाब साथियों के साथ नहाने लगा। नहाते समय शिवा गहराई में चले जाने से डूब गया। साथी बच्चों का शोर सुनकर चरवाहे पहुंचे। खोजबीन के बाद छात्र को बाहर निकाला।
विज्ञापन

परिजन जीवित होने की आशंका पर जिला अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। हादसे से मां विद्या देवी, भाई प्रिंस यादव का हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें