फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईवे पार कर रहे खलासी की वाहन की चपेट में आने से मौत

Fri, 29 Dec 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। हाईवे पार कर शौच के लिए जंगल जा रहे ट्रक के खलासी की गुरुवार भोर किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास वाहन की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन

कानपुर देहात सत्ती थाना क्षेत्र के कल्लनपुर गांव निवासी रामकिशोर का पुत्र देवनारायण उर्फ पिंटू (27) पांच साल से ट्रक में खलासी का काम करता था। वह कानपुर देहात राजपुर थाने के खासबरा के ट्रक चालक चंद्रशेखर के साथ मध्यप्रदेश से भाड़ा लेकर कोलकाता जा रहा था। चौडगरा-बकेवर मार्ग पर कल्यानपुर थानांतर्गत पहुर गांव के पास बुधवार रात ट्रक पहुंचा था। कोहरे की वजह से होटल में ट्रक खड़ा करने के बाद चालक-खलासी सोए थे। खलासी देवनारायण भोर पहर रोड पार कर रहा था। किसी वाहन की चपेट में आने से देवनारायण की मौत हो गई। काफी देर होने पर खलासी ट्रक पर नहीं लौटा।
चालक खोजबीन करते होटल से कुछ दूर पहुंचा। उसने रोड किनारे खलासी को मृत पाया। चालक ने बताया कि हादसा कोहरे की वजह से रोड पार करते समय हुआ है। पिंटू अविवाहित था। उससे छोटे दो भाई रिंकू, अरुण कुमार व मां शीतला देवी है। थानाध्यक्ष आनंदपाल सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें