फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईवे पर सफेद पट्टी गायब, जोखिम में जान, जिम्मेदार खामोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बे के मुख्य मार्गों और हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। सड़कों से सफेद पट्टी गायब है। कई मार्ग ऐसे हैं, जहां पर सफेद पट्टी तो है, लेकिन वह इतनी धुंधली हो गई कि उनका कोहरे में नजर आना मुश्किल है। इससे कोहरे में सड़क हादसों का खतरा और अधिक बढ़ गया, लेकिन विभाग के जिम्मेदार भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। हाईवे से ले कर मुख्य सड़कों की पड़ताल की। इसमें देखा गया कि कहां पर सफेद पट्टी और कहां नहीं। यहां तक कि कई महत्वपूर्ण जगहों पर न साइन बोर्ड और न ही रिफ्लेक्टर दिखाई दिए। ऐसे में हादसा होने का खतरा है।
विज्ञापन

अत्यधिक कोहरे में कई बार दृश्यता बेहद कम हो जाती है। ऐसे में वाहन चालक सफेद पट्टी पर फोकस करते हुए सफर तय करते हैं, जिससे उन्हें पता रहता है कि वाहन सड़क से नीचे नहीं जा रहा। लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस बात से बेफिक्रे नजर आते दिख रहे हैं। जेई जीसी तिवारी ने बताया कि रोड अभी कंप्लीट हुआ है, जल्द ही पेंटिंग का काम शुरू किया जाएगा। (संवाद)
-
नहीं मिली सफेद पट्टी
बकेवर कस्बे के बीच से जहानाबाद-घाटमपुर हाईवे गुजर रहा है। हाईवे अति व्यस्त होने के बाद भी सफेद पट्टी नहीं है। इस हाईवे से खनिज वाहनों के साथ ही हजारों यात्री वाहन गुजरते हैं। कई बार बड़े हादसे भी हो चुके, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। चालकों को घने कोहरे में रोड का अंदाजा लगा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वाहन चालक को हादसे का डर रहता है। यही हाल बकेवर से बिंदकी मार्ग का है। इस मार्ग पर भी सफेद पट्टी नहीं है। यह स्थिति तब है जब कोहरे में हादसे रोकने के लिए शासन की तरफ से भी आदेश आते हैं कि मुख्य मार्गों पर सफेद पट्टी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें