बहुआ। महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी रामलाल पाल की पत्नी रामकुमारी (32) का 31 अगस्त की सुबह फंदे से शव लटका मिला था।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बरूहा गांव निवासी रामकुमारी की मां चंदावती ने शुक्रवार को ललौली थाने में बेटी के पति रामलाल पाल, ससुर बंगा उर्फ रामराज पाल, जेठ केशन पाल, देवर अनिल पाल और देवरानी सुनील पाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि पुत्री को सभी प्रताड़ित करते थे। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।