फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डाॅक्टर की जांच, चीफ फार्मासिस्ट पर आंच

Fri, 01 Mar 2024 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डिप्टी सीएमओ की जांच को किया किनारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। डाॅक्टर की जांच की आंच फार्मासिस्ट तक पहुंची। जांच में आरोप की पुष्टि के बावजूद सेवानिवृत्ति के दो दिन पहले सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने नेत्र सर्जन पर चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाकर मदन मोहन नेत्र चिकित्सालय के चीफ फार्मासिस्ट बृजेंद्र त्रिपाठी पर गाज गिराते हुए स्थानांतरण कर दिया।
मदन मोहन नेत्र चिकित्सालय में छह महीने पहले सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने हरदों सीएचसी के नेत्र सर्जन डॉ. शैलेंद्र को संबद्ध किया था। डॉ. शैलेंद्र की प्राइवेट प्रैक्टिस करने की शिकायत अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने की थी। आरोप था कि डा. शैलेंद्र अस्पताल के मरीजों को प्राइवेट इलाज के लिए बुलाते हैं। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेश से जांच कराई, तो आरोपों की पुष्टि हुई। इस जांच को नकारते हुए सीएमओ ने डीएम से आदेश कराकर चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर दिया। बिना जांच रिपोर्ट का इंतजार किए सेवानिवृत्ति से दो दिन पहले सीएमओ ने डाक्टर शैलेंद्र पर कार्रवाई करने के बजाय चीफ फार्मासिस्ट बृजेंद्र त्रिपाठी को तबादला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएसी कर दिया और यहां के चीफ फार्मासिस्ट आनंद कुमार की नियुक्ति मदन मोहन नेत्र चिकित्सालय कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने बताया कि मदर मोहन मालवीय नेत्र चिकित्सालय के फार्मासिस्ट 12 वर्षों तक लगातार एक जगह काम करते रहने के खिलाफ अस्पताल का घेराव और धरना प्रदर्शन किया था। उसको संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने फार्मासिस्ट का तबादला कर दिया। उन्होंने सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें