फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओवरटेक करते समय डॉक्टर की कार ट्रक से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। ओवरटेक करने की कोशिश में नवीन कुमार शर्मा की कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। बिहार के गया जिले के निवासी नवीन कुमार शर्मा अपनी कार से राजस्थान के भरतपुर अस्पताल जा रहे थे, जहां उनकी नई नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को घर से निकले नवीन कुमार शर्मा कौशांबी में रुके थे। मंगलवार सुबह वे भरतपुर के लिए निकले और थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना हाईवे पर यह हादसा हुआ। हादसे के बाद कार के दोनों एयरबैग खुल गए। सीट बेल्ट लगाए होने के कारण नवीन कुमार शर्मा को कोई चोट नहीं आई। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हाइड्रा की मदद से कार को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें