फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डाॅक्टर बनी एएनएम गीता उत्तम निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव रंजन गिरि ने मेडिकल स्टोर में नर्सिंग होम चलाने वाली एएनएम को निलंबित कर दिया है। एएनएम के इलाज से जच्चा की मौत होने के बाद अवैध नर्सिंग होम का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन

तेलियानी ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोराई में तैनात एएनएम गीता उत्तम नई तहसील के समीप एक मेडिकल स्टोर में नर्सिंग होम संचालित कर रही थी। एक महीने पहले कथित नर्सिंग होम में एक जच्चा की मौत हुई थी। पीड़ित पति की शिकायत पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी से जांच कराई थी। इसमें फर्जी डाॅक्टर एएनएम गीता उत्तम के नाम का खुलासा हुआ था। सीएमओ ने बताया एएनएम गीता उत्तम को निलंबित कर जिला अस्पताल में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें