फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आफिस में न बैठें, फील्ड में भी घूमें

Fri, 26 Jun 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने बैठक में अफसरों को काम की घुट्टी पिलाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता को सुविधाएं मुहैया कराएं और सिर्फ कार्यालय में ही बैठकर विभाग न चलाएं फील्ड में जाकर निरीक्षण करें।
विज्ञापन

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की बैठक हुई। कहा कि जो पात्र व्यक्ति हैं उन्हीं को लोहिया आवास दिए जाएं। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों से सिल्ट सफाई का कार्य कराने के निर्देश दिए, यदि जेसीबी से कार्य कराने की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें और नियमित निरीक्षण करें। लापरवाह सफाई कर्मी पर कार्रवाई करने में परहेज न करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण पर जोर दिया। बीएसए को स्कूलों में और सीएमओ को स्वास्थ्य केंद्रों में निरीक्षण कर अनुपस्थित शिक्षक और चिकित्सकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी पुष्पा सिंह  ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के निर्देशों के अनुसार विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। बैठक में विधायक मदनगोपाल वर्मा, कृष्णा पासवान, सीडीओ भवानी सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि सुनील उमराव एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें