फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर लॉज देख डीएम ने मांगे दस्तावेज

Wed, 28 Nov 2018 12:37 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
हरिहरगंज में निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने मंगलवार को शहर के कई मोहल्लों का औचक निरीक्षण किया। हरिहरगंज में कृष्णा लॉज के सरकारी जमीन पर बने होने का हवाला दिया गया। इस पर मालिक से दस्तावेज तलब कर लिए गए। वह मौके पर दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद डीएम ने दक्षिणी गौतम नगर के मुख्य मार्ग का जायजा लिया। नगर पालिका टीम को भंगियाना मोहल्ले से तीन-चार प्वाइंट बनाकर पैमाइश करने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन



डीएम को निरीक्षण में प्रेक्षागृह के पास नाली चोक मिली। दक्षिणी गौतम नगर की  पुलिया की लंबाई 20 मीटर और दोनों ओर की सड़क अतिक्रमण से पटी मिली। इस पर उन्होंने बृजलाल सिंह फौजी के मकान की छत पर पहुंचकर जायजा लिया। गीता सिंह के मकान का सीमांकन कराने के निर्देश दिए। जेपी इंटर कालेज के पास कब्रिस्तान की जमीन के रास्ते की पैमाइश कराने के लिए कहा। मिशन अस्पताल के सामने प्राइवेट बसें खड़ी मिलीं, डीएम ने इन्हें हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय बीज भंडार के पीछे के रास्ते को खुलवाने के  लिए कहा। पीसीएफ कार्यालय के पीछे रास्ता बंद होने पर अतिक्रमण करने वाले पप्पू मिश्रा को नोटिस देने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर पालिका टीम से कहा कि चकबंदी के चेनमैन को साथ लेकर शहर के तालाबों की पैमाइश कराएं। तालाब में बने मकानों से अतिक्रमण हटाया जाए। जिन्हें नोटिस जारी की जा चुकी है, वहां टीम के साथ अतिक्रमण हटवाएं। इस मौके पर एसडीएम प्रेमप्रकाश तिवारी, सदर तहसीलदार बिदुषी सिंह व नगर पालिका टीम में दिलशाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें