फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलभूत जरूरतों के लिए बार ने डीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर न्यायालय परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सहित अन्य मांगों को लेकर बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी संजीव सिंह से मुलाकात की। बार अध्यक्ष सुशील मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया। समस्याओं को सुनते हुए डीएम ने शीघ्र ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष सुशील मिश्र और महामंत्री विजय कुमार सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा। जहां अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाने, कलक्ट्रेट परिसर की उत्तरी बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने, नाले का पक्का निर्माण कराने, परिसर में कम से कम दस एलईडी लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की। जिस पर डीएम ने शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें